फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board of Secoundary Education odisha class 10 board exam datesheet released

BSE ओडिशा 2020 : 10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें पूरा कार्यक्रम

Wed, 25 Dec 2019 04:40 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 25 Dec 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Board of Secoundary Education odisha class 10 board exam datesheet released

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2020 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी 2020 को शुरू होंगी। बोर्ड ऑफ सकेंडरी एजुकेशन के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने मंगलवार को इसकी घोषण की। हाजरा ने बताया कि ये परीक्षाएं 02 फार्च 2020 तक चलेंगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक निहार रंजन मोहंती ने बताया कि 19 फरवरी से 02 मार्च के बीच रेगुलर (regular), एक्स-रेगुलर (ex-regular), करोस्पोंडेंस (correspondence), स्टेट ओपन स्कूल सर्टिफिकेट (state open school certificate) और माध्यमा (संस्कृत) सभी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


गणित की परीक्षा को छोड़कर सभी विषयों की परीक्षाएं 10 बजे से 12:30 बजे के बीच आयोजित होंगी। गणित की परीक्षा के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। मोहंती ने बताया कि इस बार परीक्षा में बहुविकल्पी प्रश्न नहीं होंगे। बता दें कि इस बार 10वीं के परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: JEE MAIN 2020 : परीक्षा पर संकट! कार्यक्रम में हो सकता है बदलाव


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 17 दिसंबर 2019 को 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू होंगी। डेटशीट के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च को खत्म होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च को खत्म होंगी।

इसके बाद 24 दिसंबर 2019 को राजस्थान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी। बोर्ड ने दोनों जनरल और वोकेशनल परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की जनरल और वोकेशनल परीक्षा 05 मार्च 2020 से शुरू होंगी और 03 अप्रैल 2020 तक चलेंगी। पिछले साल, बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 07 मार्च 2019 से 02 अप्रैल 2019 तक आयोजित गई थी। इन परीक्षाओं का परीक्षाम 14 मई 2019 को घोषित कर दिया गया था। 


ये भी पढ़ें:  CTET 2019: उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने का आज है अंतिम मौका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed