फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bill to amend Central Universities Act 2009 for establishing Central University in Ladakh introduced in LS

लद्दाख केंद्रीय विश्वविद्यालय : लोकसभा में पेश हुआ संशोधन प्रस्ताव, कांग्रेस ने बताया असंवैधानिक

Thu, 05 Aug 2021 08:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 08:46 PM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में संशोधन हेतु विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पेश किया गया। लेकिन कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक करार दिया। 

विज्ञापन
Bill to amend Central Universities Act 2009 for establishing Central University in Ladakh introduced in LS
लोकसभा - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रावधान करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 में संशोधन करने वाला एक विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पेश किया गया। लेकिन सदन में कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक करार दिया। 

विज्ञापन

संसद के मानसून सत्र के दौरान, गुरुवार, 05 अगस्त, 2021 को लोकसभा में पेगासस जासूसी विवाद और किसानों के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक - 2021 पेश किया। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने लद्दाख के लिए एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और एक एकीकृत बहुउद्देश्यीय बुनियादी ढांचा विकास निगम की स्थापना को मंजूरी दी थी। 750 करोड़ रुपये की लागत से केंद्रीय विश्वविद्यालय और लद्दाख के लिए 25 करोड़ रुपये के फंड से निगम की स्थापना का निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो हो रहा है वह पूरी तरह से असंवैधानिक : कांग्रेस

विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के नेतृत्व में विधेयक पेश करने का विरोध करते हुए कहा कि सदन की एक समय-सम्मानित परंपरा है कि जब तक सदन क्रम में नहीं है, तब तक किसी भी कानून पर चर्चा नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, जो हो रहा है वह पूरी तरह से असंवैधानिक है, यह लोकतंत्र की हत्या है।

आने वाले वर्षों के लिए क्षेत्रीय आकांक्षाओं को भी पूरा करेगा : प्रधान
 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रस्तुत विधेयक के उद्देश्यों और कारणों के बयान के अनुसार, वर्तमान में लद्दाख में कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं है। इसलिए, सरकार ने उच्च शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता में वृद्धि सुनिश्चित करने एवं केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए उच्च शिक्षा और अनुसंधान के अवसरों को सुगम बनाने और बढ़ावा देने के लिए के लिए वहां एक नया केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि यह आने वाले वर्षों के लिए क्षेत्रीय आकांक्षाओं को भी पूरा करेगा। प्रधान ने कहा कि सरकार उद्देश्यों के बयान के अनुसार, लद्दाख में "सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी" यानी "सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय" के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम - 2009 में संशोधन करना चाहता है।

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगा : ठाकुर

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि विश्वविद्यालय की स्थापना कुल 750 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ की जाएगी और यह लद्दाख के सभी क्षेत्रों को कवर करेगा, जिसमें लेह और कारगिल शामिल हैं। 
ठाकुर ने कहा था कि विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र और लद्दाख के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त करने के लिए क्षेत्र में असंतुलन को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा था कि यह बौद्धिक विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed