फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar STET Exam postponement fake notice viral on social media; BSEB confirms no change in schedule

BSEB: 'माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 24 नवंबर को', फर्जी है ऐसा दावा करने वाला वायरल नोटिस; पढ़ें ताजा अपडेट

Thu, 09 Oct 2025 02:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 02:57 PM IST
सार

BSEB STET Exam Date Fake Notice Viral: सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 24 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। नोटिस में आगे यह भी लिखा है कि उक्त परीक्षा का प्रवेश पत्र 21 नवंबर को जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Bihar STET Exam postponement fake notice viral on social media; BSEB confirms no change in schedule
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

BSEB STET Exam Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 14 अक्तूबर, 2025 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। बोर्ड को यह स्पष्टीकरण इसलिए देना पड़ा, क्योंकि सोशल मीडिया पर परीक्षा स्थगित होने का दावा करने वाला एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


फर्जी नोटिस में दावा करते हुए लिखा गया है, "माध्यमिक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 सीबीटी के माध्यम से दिनांक 24 नवंबर 2025 से आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा का प्रवेश पत्र दिनांक 21 नवंबर 2025 समिति की वेबसाइट bsebstet.org पर अपलोड रहेगा। संबंधित अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे।"
विज्ञापन


ये है वो फर्जी नोटिस:-

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं, बोर्ड ने किया स्पष्ट

आयोग ने अपने ताजा नोटिस में स्पष्ट करते हुए लिखा, "बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विज्ञप्ति संख्या - पी०आर० 245/2025 का प्रकाशन दिनांक 01.10.2025 को विभिन्न समाचारपत्रों में किया गया था, जिसके अनुसार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 का आयोजन दिनांक 14.10.2025 से किया जाना निर्धारित है। उक्त तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

समिति से सम्बंधित सूचनाओं को Facebook, Youtube, Instagram and Twitter जिसपर BSEB का Verified Social Media Accounts है, पर देखा जा सकता है।

स्पष्टीकरण वाला आधिकारिक नोटिस ये रहा:-

BSEB STET Admit Card 2025: कल जारी होगा प्रवेश पत्र

एसटीईटी 2025 परीक्षा के लिए पांच लाख से अधिक उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद है, जो 14 अक्तूबर से शुरू होने वाली है। परीक्षा का आयोजन माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विषयों के लिए कई पालियों में किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परीक्षा को सुचारू रूप से और समय पर आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed