{"_id":"6767c1ae9fb38f4a7d0e4299","slug":"bihar-public-service-commission-not-find-any-eligible-candidates-vacancy-withdrawn-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में खरा नहीं उतरा एक भी उम्मीदवार, वैकेंसी वापस; देखें नोटिस","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में खरा नहीं उतरा एक भी उम्मीदवार, वैकेंसी वापस; देखें नोटिस
Sun, 22 Dec 2024 01:09 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:09 PM IST
सार
BPSC 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की अग्निशमन सेवा निदेशक सह अग्निशमन पदाधिकारी की भर्ती में कोई भी उम्मीदवार खरा नहीं उतरा, जिसके चलते आयोग ने वैकेंसी को वापस लौटा दिया है।
विज्ञापन
Bihar Public Service Commission
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य अग्निशमन सेवा में निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के एक पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। लेकिन इस पद के लिए कोई भी उम्मीदवार आयोग की निर्धारित योग्यता पर खरा नहीं उतर सका। नतीजतन, बीपीएससी को यह वैकेंसी वापस लेनी पड़ी। भर्ती को वापस किए जाने के संबंध में आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
बीपीएससी ने की लाखों शिक्षकों की बहाली
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग राज्य में लगातार विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाल रही है। राज्य में बीपीएससी के जरिए अबतक लाखों शिक्षकों की बहाली हो चुकी है और अभी और भी शिक्षकों की नियुक्ती होने वाली है। इसी बीच बीपीएससी ने पिछले दिनों एक बड़े पद के लिए बहाली निकाली थी लेकिन इस पद के लिए बीपीएससी को योग्य उम्मीदवार नहीं मिला।
विज्ञापन