{"_id":"676bbd323f7e583cda09e5f1","slug":"bihar-constable-recruitment-good-news-for-ews-home-department-issued-notice-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, इस वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने दी राहत","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bihar Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, इस वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने दी राहत
Wed, 25 Dec 2024 02:08 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 25 Dec 2024 02:08 PM IST
सार
Bihar Police Constable 2024: बिहार पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी बीच आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। बिहार सरकार के गृह विभाग और केंद्रीय चयन परिषद ने इन श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
Bihar Police Constable 2024: बिहार पुलिस में कांस्टेबल (Bihar Constable Recruitment) की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी बीच सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को बिहार सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि (EWS Certificate Date Extension) बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सर्टिफिकेट जमा करने की नई अंतिम तिथि
पहले, EWS और NCL प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 थी। हालांकि, उम्मीदवारों की मांग पर इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब नए निर्देशों के तहत उम्मीदवारों के 20 जुलाई 2023 के बाद के प्रमाण पत्र मान्य होंगे। कई उम्मीदवारों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी, क्योंकि सभी के पास समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद केंद्रीय चयन परिषद ने राज्य सरकार और सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति लेकर यह राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
- जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने में असफल रहेंगे, उन्हें शारीरिक परीक्षण से स्वतः ही अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- रिक्तियों की संख्या से लगभग पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए चुना जाएगा।
- परिणाम घोषित होने के 1.5 महीने के भीतर शारीरिक परीक्षण आयोजित किये जाने की संभावना है।