फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar to open Higher Secondary schools in all panchayat to reduce fertility rate

अनोखे तरीके से प्रजनन दर कम करेगा ये राज्य, मुख्यमंत्री ने निकाला रास्ता

Tue, 12 Nov 2019 12:19 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 12 Nov 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar to open Higher Secondary schools in all panchayat to reduce fertility rate
सांकेतिक तस्वीर

जनसंख्या नियंत्रण और प्रजनन दर कम करने के लिए देशभर में अलग-अलग कवायद हो रही है। हाल में असम ने दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी नौकरी न मिलने का प्रावधान बनाया, तो अब बिहार में दूसरा अनोखा तरीका ढूंढा गया है। यहां हम आपको खबर बता रहे हैं बिहार की। यहां की सरकार ने राज्य की सभी पंचायतों में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोले जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि 'हमने अगले साल अप्रैल तक राज्य की सभी पंचायतों में एक उच्चतर माध्यमिक स्कूल (Higher Secondary School) खोलने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि प्रजनन दर कम हो सके। हमने एक अध्ययन में पाया है कि अगर लड़कियां इंटर पास हैं तो देश का प्रजनन दर 1.7 है, जबकि बिहार का 1.6 है।'

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : IAS इंटरव्यू में सिगरेट पर उठा सवाल, जानें टॉपर ने क्या दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बातें बिहार सरकार द्वारा जारी की गई एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कही गई। सरकार ने ये विज्ञप्ति सोमवार, 11 नवंबर 2019 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर जारी की है।

इसमें बताया गया कि 'नीतीश कुमार ने कहा है कि 2005 में जब वह सत्ता में आए, तो राज्य में प्रजनन दर 4.3 था। जो अब घटकर 3.3 पर आ गया है। वहीं, स्कूल न जाने वाले बच्चों का प्रतिशत 12.5 से घटकर एक फीसदी पर आ गया है। यह सब इसलिए संभव हो सका है क्योंकि सरकार ने नए स्कूल खोलने, नई कक्षाएं बनाने और शिक्षकों की भर्तियों पर खास ध्यान दिया है।' 

ये भी पढ़ें : गणित में लड़के ज्यादा तेज हैं या लड़कियां, इस अध्ययन से हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed