फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Result 2025: BSEB Class 10th-12th Declared on this Day; know previous years records

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? देखें पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

Fri, 14 Mar 2025 07:55 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 14 Mar 2025 07:55 PM IST
सार

BSEB Bihar Board Result 2025: इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चली थी। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पिछले महीने घोषणा की थी कि बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। नतीजे देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com/results/bihar-board पर जाएं।

विज्ञापन
Bihar Board Result 2025: BSEB Class 10th-12th Declared on this Day; know previous years records
Bihar Board Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Bihar Board Result 2025: बिहार में इन दिनों 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चली थी। 12वीं (इंटर) की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित हुई थी, जबकि 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुई थी। अब छात्रों को बस रिजल्ट का इंतजार है, जिसे लेकर कई तरह की अनुमान लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

इस साल कब जारी हो सकता है रिजल्ट?

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पिछले महीने घोषणा की थी कि बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2025 मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक सटीक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, 10वीं रिजल्ट के बारे में अनुमान है कि यह अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। 

पिछले साल का परिणाम कब आया था?

पिछले साल (2024) 12वीं का रिजल्ट 40 दिन बाद आया था। बीएसईबी ने 2024 में कक्षा 12 की परीक्षा 12 फरवरी को समाप्त की थी और रिजल्ट 23 मार्च को घोषित किया था। वहीं, 2023 में कक्षा 12 के रिजल्ट का इंतजार 38 दिन तक किया गया था और परिणाम 21 मार्च को घोषित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board 2025: पिछले वर्षों में 12वीं का रिजल्ट

साल परीक्षा तिथि रिजल्ट
2024 1 फरवरी से 12 फरवरी तक 23 मार्च
2023 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 21 मार्च
2022 1 फरवरी से 14 फरवरी तक 16 मार्च
2021 1 फरवरी से 13 फरवरी तक 26 मार्च


Bihar Board 2025: पिछले वर्षों में 10वीं का रिजल्ट

साल परीक्षा तिथि रिजल्ट
2024 15 फरवरी से 23 फरवरी तक 31 मार्च
2023 14 फरवरी से 22 फरवरी तक 31 मार्च
2022 17 फरवरी से 24 फरवरी तक 31 मार्च
2021 17 फरवरी से 24 फरवरी तक 5 अप्रैल
विज्ञापन

BSEB Bihar Board Result 2025 Download: बीएसईबी का रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
अब बिहार बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed