{"_id":"63281d6d382e103a854a30bd","slug":"bihar-board-registration-2023-for-class-10th-12th-begins-know-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board Registration 2023: बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board Registration 2023: बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
Mon, 19 Sep 2022 01:12 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:12 PM IST
सार
Bihar Board Registration 2023: जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र केवल स्कूल के हेड द्वारा ही डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
BSEB Exams 2023
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Registration 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड/BSEB ने कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जो भी छात्र आगामी 2023 की बोर्ड परीक्षा, 2022 में शामिल होने वाले हैं, उन्हें आवेदन पत्र को भरना जरूरी है। दसवीं कक्षा के छात्रों को लिए आवेदन secondary.biharboardonline.com पर होंगे तो वहीं, बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए आवेदन inter23.biharboardonline.com पर होंगे।
विज्ञापन
इस तारीख तक कर ही लें आवेदन
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन जारी हैं। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। दसवीं और बारहवीं दोनों के लिए आखिरी तारीख एक ही है। छात्र किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लें।
विज्ञापन
केवल स्कूल हेड डाउनलोड कर सकेंगे आवेदन पत्र
जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र केवल स्कूल के हेड द्वारा ही डाउनलोड किया जा सकेगा। वे इसे डाउनलोड कर के छात्रों को सौंपेंगे। छात्र सभी जानकारी और दस्तावेजों के साथ में आवेदन पत्र की एक कॉपी स्कूल को सौप दें और एक कॉपी खुद भी रख लें। बिहार बोर्ड ने छात्रों के लिए एक यूनिक आईडी कार्ड भी जारी कर दिया है। छात्रों को इसे भी अनिवार्य रूप से फॉर्म में भरना होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X