फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bihar board matric exam 2021 FIR to be filed against those who viral the paper on social media

BSEB Matric Exam 2021: सोशल मीडिया पर पेपर वायरल करने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 22 Feb 2021 05:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 22 Feb 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
bihar board matric exam 2021 FIR to be filed against those who viral the paper on social media
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021

BSEB Matric Exam 2021: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के पिछले साल के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। इसे लेकर बोर्ड सख्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ऐसे लोगों की खैर नहीं, जो दसवीं कक्षा के पिछले साल के पेपर सोशल मीडिया पर वायरल करके अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SSC Twitter Account: एसएससी के नाम पर बनें हैं कई ट्विटर अकाउंट, जानें असलियत
विज्ञापन


दरअसल, बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा के पिछले साल के पेपरों को सोशल मीडिया पर वायरल करके अफवाल फैलाने के कई मामले सामने आए हैं। जिसके बाद अब बोर्ड ने ऐसे लोगों को खोजना शुरू कर दिया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। पेपर और उत्तर सामग्री को सोशल मीडिया के जरिए वायरल कराने, फोन के जरिए पेपरों को किसी ग्रुप में भेजकर अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ बोर्ड कानूनी कार्रवाई करेगा। कई जिलों में पेपर वायरल करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-AIBE Exam Date 2021: ऑल इंडिया बार परीक्षा XVI स्थगित, जानिए नया शेड्यूल

पिछले साल के पेपरों को वायरस कर फैलाई गई थी अफवाह

बिहार बोर्ड ऐसे व्यक्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक और ट्विटर खंगाल रहा है, जो कि पिछले साल के पेपरों को वायरल करके अफवाह फैलाने का कार्य कर रहे हैं।दरअसल, दसवीं परीक्षा के दौरान हर दिन परीक्षा शुरू होने से पहले पिछले साल के पेपरों को सोशल मीडिया के जरिए वायरल कराकर अफवाह फैलाई जा रही है, जिसे लेकर बोर्ड सतर्क हो गया है। दसवीं के अंग्रेजी परीक्षा के दौरान पिछले साल के पेपर वायरल कराकर अफवाह फैलाने की कोशिश की गई थी।

इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021 : कल से शुरू होगी जेईई मेन 2021 परीक्षा, यहां जानें पैटर्न
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed