फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Exams 2026 registration deadline extended till 3 Sep; Check latest notice of BSEB

BSEB: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब तीन सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 28 Aug 2025 07:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 07:27 PM IST
सार

BSEB Board Exams 2026: बिहार बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं-12वीं के छात्रों का पंजीकरण करने के लिए एक और मौका दिया है। स्कूल प्रमुख 3 सितंबर तक छूटे हुए छात्रों का पंजीकरण कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Bihar Board Exams 2026 registration deadline extended till 3 Sep; Check latest notice of BSEB
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

BSEB Bihar Board Exams 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। स्कूलों को मैट्रिक और इंटर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए तकरीबन एक सप्ताह तक का समय देते हुए बोर्ड ने पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर कर दी है। स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर छूटे हुए छात्रों को पंजीकरण जल्द से जल्द कर दें।

विज्ञापन

1 सितंबर तक किया जा सकता है शुल्क भुगतान

हालांकि, बीएसईबी 10वीं, 12वीं पंजीकरण 2026 के लिए शुल्क का भुगतान 1 सितंबर तक किया जा सकता है। आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा है: "2026 के लिए मैट्रिक वार्षिक परीक्षा से चूकने वाले छात्रों के ऑनलाइन पंजीकरण के संचालन के लिए 28.08.2025 से 03.09.2025 तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।"
 



बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया है। दोनों ही कक्षाओं के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि जो छात्र पंजीकरण प्रक्रिया से छूट गए हैं, उनका पंजीकरण करने का स्कूलों के पास यह अंतिम अवसर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

BSEB Registration: ऐसे करें पंजीकरण

छात्र या संबंधित स्कूल बीएसईबी मैट्रिक और इंटर पंजीकरण पूरा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • 'मैट्रिक या इंटरमीडिएट पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ प्रदर्शित होगा।
  • बीएसईबी मैट्रिक या इंटर परीक्षा आवेदन पत्र भरें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ की जांच करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed