फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   New Education Policy 2020 themed fair will run from 12 to 15 February

विश्व पुस्तक मेला 2021: नई शिक्षा नीति 2020 थीम पर आधारित मेला 12 से 15 फरवरी तक चलेगा 

Thu, 21 Jan 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 21 Jan 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
New Education Policy 2020 themed fair will run from 12 to 15 February
world book fair - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते भारत सरकार द्वारा आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021 पहली बार वर्चुअल होगा। नई शिक्षा नीति 2020 थीम पर आधारित मेला 12 से 15 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


पोटर्ल पर रजिस्ट्रेशन करके सुबह 11 से शाम आठ बजे तक मेले से जुड़े सकेंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास(नेशनल बुक ट्रस्ट) के पोटर्ल पर पाठकों और दर्शकों को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके आधार पर रजिस्टर्ड दर्शक सुबह 11 से शाम आठ बजे मेले से घर बैठे जुड़ सकेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोरोना संकट के चलते राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021 वर्चुअल आयोजित करने का फैसला लिया है। मेला पारंपरिक तरीके से ही बस अंतर यह होगा कि प्रगति मैदान की जगह ऑनलाइन चलेगा। इसमें सबसे पहले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के पोटर्ल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें थीम पवेलियन, बच्चों का कार्नर से लेकर सेमिनार से लेकर बुक विमोचन भी चलता रहेगा। रजिस्ट्रेशन के साथ ही दर्शकों को थीम से लेकर विभिन्न पवेलियन की जानकारी मिलेगी। इसमें दर्शक जहां जाना चाहता होगा,  उसके बारे में स्क्रीन पर जानकारी उपलब्ध होगी। दर्शकों की मदद के लिए हेल्पडेस्क भी बनाया जाएगा। 

विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला बनाने पर फोकस
इस मेले को विश्व का सबसे बड़़ा पुस्तक मेला बनाने पर फोकस रहेगा। इसमें एक हजार तक सहयोगी प्रकाशक रहेंगे। इसमें प्रतिदिन पांच साहित्य अकादमी के कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन दस से 20 हजार दर्शकों को लाने पर फोकस रहेगा। 


नई शिक्षा नीति का होगा प्रचार
मेले में नई शिक्षा नीति 2020 थीम के तहत दुनियाभर के प्रकाशकों, लेखकों, पाठकों और दर्शकों को इससे जुड़ी जानकारी मिलेगी। भारत शिक्षा में किस प्रकार इस नीति के तहत बदलाव ला रहा है, उसके बारे में भी बताया जाएगा। मेले में नई शिक्षा नीति से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इसमें स्कूल और उच्च शिक्षा पर अलग-अलग जानकारी दी जाएगी। - सीमा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed