फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Class 12th Result 2023 Out Steps to Check BSEB Inter Compartment Exam Result

BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम घोषित, यहां और ऐसे चेक करें रिजल्ट

Wed, 31 May 2023 02:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 02:00 PM IST
सार

BSEB Class 12th Compartmental Result 2023 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना की ओर से बुधवार, 31 मई को इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar Board Class 12th Result 2023 Out Steps to Check BSEB Inter Compartment Exam Result
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BSEB Class 12th Compartmental Result 2023 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना की ओर से बुधवार, 31 मई को इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट सह विशेष परीक्षा में 56435 शामिल हुए थे, इनमें से 31,368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 376 विद्यार्थी स्क्रूटिनी के तहत पास हुए हैं। कुल 62.06 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। 

विज्ञापन


बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम बुधवार, दोपहर 1:30 बजे बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा घोषित किए गए। जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, वे इन अपने रोल नंबर और अन्य जानकारियों को दर्ज करके अपना परिणाम – results.biharboardonline.com और interbseb.com पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

 

BSEB 12th Result 2023: बिहार इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट कैसे चेक करें?

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - results.biharboardonline.com और interbseb.com पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2: इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम लिंक पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3: अपना आधिकारिक विवरण भरें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम सहेजें और डाउनलोड करें क्योंकि यह बाद में उपलब्ध नहीं होगा।

BSEB Intermediate फरवरी में हुई थी वार्षिक परीक्षा, मार्च में आया था रिजल्ट

इस वर्ष, बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई और 11 फरवरी को समाप्त हुई और इसका परिणाम 21 मार्च को घोषित किया गया। बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए, 13,04,586 उपस्थित छात्रों में से कुल 10,91,248 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। तीनों स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप किया था।

 

विज्ञापन

BSEB 10th Compartmental Result 2023 अपडेट

बीएसईबी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम एक अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे और कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04 प्रतिशत था, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा में एमडी युम्मन अशरफ ने 97.8 प्रतिशत के साथ टॉप किया था। इस साल 10वीं की परीक्षा 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद शुरू हुई थी। मैट्रिक कंपार्टमेंट का रिजल्ट आगामी एक सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed