Bihar Board: कल से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया, जान लें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board 2020: बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। बता दें कि बिहार विद्यालय समिति ने 11वीं कक्षा के लिए 2019-21 इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के आवेदन और साथ ही शुल्क की पूरी जानकारी जारी कर दी है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर से 30 नवंबर 2019 तक निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राओं से अनुरोध हैं कि वे निर्धारित समय में बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन करें। स्टूडेंट्स 30 नवंबर के बाद आवेदन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि कला, वाणिज्य और विज्ञान के छात्रों के अलावा व्यावसायिक पाठ्क्रम के नियमित और स्वतंत्र कोटि के छात्र को भी आवेदन करना होना।
- ध्यान दें कि जिन छात्रों का ओएफएसएस के जरिए 11वीं का नामांकन हुआ है केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- 12वीं परीक्षा के लिए 370 रुपए और स्वतंत्र कोटि (Independent Category) के छात्रों को 670 रुपए फीस देनी होगी।
- बता दें कि जिन छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड से दसवीं पास की है वे 520 रुपए का भुगतान करेंगे।
- कंपार्टमेंट और इंप्रूमेंट परीक्षा देने वालों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
ये भी पढ़ें- क्या है ब्रिक्स? इसमें शामिल हो रहे हैं पीएम मोदी
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X