{"_id":"6420447380c48ac44302d2a2","slug":"bihar-board-10th-result-out-viral-news-know-about-full-story-with-fact-check-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fact Check Bihar Board Result: क्या सच में जारी हो गया मैट्रिक रिजल्ट, जानें पूरी सच्चाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Fact Check Bihar Board Result: क्या सच में जारी हो गया मैट्रिक रिजल्ट, जानें पूरी सच्चाई
Sun, 26 Mar 2023 06:41 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 26 Mar 2023 06:41 PM IST
सार
BSEB 10th Result: बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। लेकिन इस बीच रिजल्ट जारी होने की फर्जी खबरें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
Bihar Board Matric Result 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Matric Result 2023: बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। लेकिन इस बीच रिजल्ट जारी होने की खबरें भी सोशल मीडिया पर चल रही हैं। क्या है इन खबरों की सच्चाई। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
विज्ञापन
बीएसईबी ने 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए करीब 16 लाख छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। छात्र अमर उजाला एजुकेशन को फॉलो करें। किसी भी फर्जी वेबसाइट पर जाकर गुमराह न हों। रिजल्ट हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2023: मैट्रिक रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में आने के आसार
बीएसईबी की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम अब मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की तैयारी है। क्योंकि इंटर यानी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 21 मार्च, 2023 को ही घोषणा की गई थी। सभी छात्रों के अंकों की गणना करने और परिणामों तैयार करने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन करने में कम से कम दो-चार दिन का समय तो लगेगा ही। खबरें सामने आई हैं कि बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम में देरी नहीं की जाएगी।पिछले साल, बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च तो 2021 में पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि इस साल भी, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की घोषणा तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X