Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, 81.04 रहा पास प्रतिशत
BSEB 10th Result 2023 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड मेट्रिक की परीक्षा में रुमान असलम ने बिहार टॉप किया है। उन्हें 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। बता दें कि इस बार 1610657 छात्र-छात्राओं को पास घोषित किया गया है।
BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।
Bihar Board 10th Result: फोन पर ऐसे पाएं रिजल्ट
एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
इसके बाद आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आपको मैट्रिक परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।
Bihar Board Result 2023 ऐसा था बीते साल का परिणाम
बता दें कि बीते साल बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 99 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कुल 12 लाख 86 हजार 971 ने सफलता प्राप्त की। सफल अभ्यर्थियों में से 4 लाख 24 हजार 597 ने प्रथम श्रेणी वहीं, 5 लाख 10 हजार 411 ने द्वितीय श्रेणी और 3 लाख 47 हजार 637 तृतीय श्रेणी में पास हुए थे। जबकि 4326 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X