{"_id":"642672ade44f4c92740abc2b","slug":"bihar-board-10th-result-2023-at-biharboardonline-bihar-gov-in-know-steps-to-check-bseb-matric-result-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, दोपहर में इतने बजे जारी होगा परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, दोपहर में इतने बजे जारी होगा परिणाम
Fri, 31 Mar 2023 11:53 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:53 AM IST
सार
BSEB 10th Result 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से रिजल्ट जारी करने का समय बता दिया गया है। परीक्षाफल दोपहर में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Bihar Board Matric Result 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज ही जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इसे बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेंगे।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।BSEB 10th Result 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
-
सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। -
अब होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। -
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। -
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें। -
अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X