फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th Result 2020: BSEB not likely to declare Matric results before May if lockdown extended

Bihar Board Result 2020: बिहार बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट जारी होने में हो सकती है देरी

Mon, 13 Apr 2020 01:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2020: BSEB not likely to declare Matric results before May if lockdown extended
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा - फोटो : PTI

Bihar Board Result 2020: बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा के परिणाम जारी होने में देरी हो सकती है। जिस तरह से महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है, अगर बिहार में भी लॉकडाउन की तारीख बढ़ती है, तो दसवीं बोर्ड के रिजल्ट मई से पहले जारी होने की कोई संभावना नहीं दिख रही। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से घोषित 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल यानी कल खत्म हो रहा है। लेकिन इस बीच कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ऐसे में अगर बिहार में भी ल़ॉकडाउन की अवधि बढ़ती है, तो निश्चित तौर पर ही इसका असर दसवीं कक्षा के रिजल्ट पर पड़ेगा।

विज्ञापन


बिहार बोर्ड द्वारा जारी अंतिम सूचना के मुताबिक 10वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर 14 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी गयी थी। बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य 7 मार्च को आरंभ हुआ था। ऐसे में अगर लॉकडाउन बढ़ता है तो कॉपियों के मूल्यांकन की तारीख की बढ़ेगी। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन के आनंद किशोर का भी कहना है कि अगर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जाता है, तो 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच 30 अप्रैल के बाद ही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed