{"_id":"5ee87cdd9b722471644a5a1c","slug":"bhu-entrance-test-2020-varsity-offers-option-to-change-exam-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Entrance Test 2020: विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दिया परीक्षा केंद्र का शहर बदलने का विकल्प","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BHU Entrance Test 2020: विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दिया परीक्षा केंद्र का शहर बदलने का विकल्प
Tue, 16 Jun 2020 01:46 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BHU Entrance Exam 2020: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के शहर का विकल्प बदलने की सुविधा दी है। विद्यार्थी अब अपनी सुविधा के हिसाब से अपने परीक्षा केंद्र का शहर बदल सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-JKBOSE Class 10th Result 2020: परीक्षा में इस साल तीन हजार से ज्यादा छात्रों ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने अधिसूचना में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के शहर को बदलने का तरीका भी बताया है। अभ्यर्थी इस संबंध में विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in है। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन आईडी और अन्य जानकारी भरने के बाद विद्यार्थी लॉग इन करें। इसके बाद वो आवेदन फॉर्म में परीक्षा शहर के विकल्प पर जाएं। यहां विद्यार्थियों के लिए पूरी सूची मिलेगी जिसके हिसाब से विद्यार्थी अपनी प्राथमिकता और सुविधा के हिसाब से एंट्रेंस परीक्षा के लिए शहर का चयन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के शहर के बदलाव के वक्त इस बात का ध्यान रखना है कि विद्यार्थी सिर्फ एक ही बार शहर के विकल्प को बदल सकते हैं, इसलिए सावधानीपूर्वक परीक्षा केंद्र का शहर चुने।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X