Competitive Exams For Class 10: दसवीं कक्षा के छात्र जरूर दें यह प्रतियोगी परीक्षाएं, सफल होने पर खुल जाएगी किस्मत
हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे परीक्षाओं की सूची जिनमें दसवीं या इसमें सफल छात्र शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षाएं भारत सरकार और राज्य सरकारों की ओर से आयोजित कराए जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में विभिन्न बोर्ड और स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं अब समाप्ति की ओर हैं। कई राज्यों आदि ने तो बोर्ड परीक्षा संपन्न करा के परिणाम की भी घोषणा कर दी है। परीक्षा की समाप्ति और इसक परिणाम आने के बाद एक ओर छात्रों को सुकून मिलता है तो वहीं, दूसरी ओर छात्र अपने जीवन के अगले पड़ाव/करियर को लेकर भी सिरियस हो जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे परीक्षाओं की सूची जिनमें दसवीं या इसमें सफल छात्र शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षाएं भारत सरकार और राज्य सरकारों की ओर से आयोजित कराए जाते हैं। आइए जानते हैं-:
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE)
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा को अंगेजी में National Talent Search Examination (NTSE) के नाम से जाना जाता है। यह राष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप परीक्षा है, जिसे देश के स्कूली छात्रों के लिए एक अहम परीक्षा माना जाता है। इसका मकसद उन छात्रों की पहचान करना है जिनके पास उच्च शैक्षणिक प्रतिभा और असाधारण बौद्धिक क्षमता है। इस परीक्षा में एनसीईआरटी सिलेबस से विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा दो चरणों में होती है और इसमें सफल उम्मीदवारों को नकद स्कॉलरशिप मिलती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जाता है। परीक्षा के लिए आवेदन साल के अंत में शुरू होते हैं।
इंडियन नेशनल ओलंपियाड
इस कार्यक्रम को भारत सरकार की ओर से आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। इंडियन नेशनल ओलंपियाड का उद्देश्य स्कूल स्तर पर छात्रों के बीच विज्ञान और गणित में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत पांच चरणों की प्रक्रिया होती है। पहले चरण का आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (IAPT) द्वारा किया जाता है। वहीं, अन्य चार का आयोजन होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (HBCSE) की ओर से किया जाता है। परीक्षा में फीजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी, एसट्रॉनॉमी आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन www.iapt.org.in पर होते हैं।
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय फेलोशिप परीक्षा है। इस परीक्षा का उद्देश्य विज्ञान, इंजीनियरिंग और चिकित्सा
में शोध के लिए प्रतिभा और योग्यता वाले छात्रों की पहचान करना है। इस योजना का मकसद छात्रों को उनकी अकादमिक क्षमता का अहसास करवा कर देश में अनुसंधान और विकास के लिए सर्वोत्तम साइंटिस्ट माइंड्स की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित करना है। इस योजना को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू किया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.kvpy.iisc.ernet.in पर जाकर किया जाता है।
पॉलिटेक्निक परीक्षाएं
दसवीं कक्षा के बाद छात्रों के लिए पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में भी काफी अच्छे मौके उपलब्ध हैं। विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल समेत विभिन्न ट्रेड में एडमिशन मिलता है। बता दें कि पाठ्यक्रम की अवधि कुल 3 सालों की होती है।
कमेंट
कमेंट X