पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद रद्द हुए मेडिकल के दाखिले, अब ये है प्रवेश का नया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) ने पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद मेडिकल के यूजी कोर्सेज में हुए दाखिले रद्द कर दिए हैं। अब अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) के लिए फिर से नई काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए परिषद ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
हालांकि इस प्रक्रिया में बोर्ड सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति देगा जिन्होंने पहले से नीट के तहत रजिस्ट्रेशन करा रखा है। इस काउंसलिंग के लिए नए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे।
अब बिहार नीट काउंसलिंग के लिए ये हैं जरूरी तारीखें
- च्वाइस एडिट करने की शुरुआती तारीख - 23 जुलाई 2019 की सुबह 10 बजे से
- च्वाइस एडिट और लॉक करने की अंतिम तारीख - 25 जुलाई 2019
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा - 27 जुलाई 2019 की शआम 4 बजे तक
- दस्तावेजों के सत्यापन के लिए स्लॉट बुकिंग और आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तारीख - 27 जुलाई 2019 से लेकर 29 जुलाई 2019 तक
ऐसा रहेगा दस्तावेजों के सत्यापन का शेड्यूल
- जिन अभ्यर्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज आवंटित होंगे, उनके लिए दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख - 30 और 31 जुलाई 2019
- जिन्हें निजी मेडिकल कॉलेज आवंटित होंगे, उनके दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख - 01 अगस्त 2019
- जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सरकारी या निजी डेंटल कॉलेज आवंटित होंगे उनके लिए दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख - 02 अगस्त 2019
कमेंट
कमेंट X