BBOSE 12th Exam: अपरिहार्य कारणों से बदलीं 12वीं की परीक्षा तिथियां, सितंबर में होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल
BBOSE 12th Revised Exam Schedule: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने 12वीं की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। बोर्ड ने बताया कि अपरिहार्य कारणों की वजह से अब ये परीक्षाएं सितंबर में आयोजित की जाएंगी। नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BBOSE 12th Revised Exam Date: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने दिसंबर 2024 परीक्षा चक्र के तहत कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बदलाव किया है। बोर्ड ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से थ्योरी पेपर की नई तिथियां जारी की गई हैं और परीक्षाएं अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार होंगी।
संशोधित परीक्षा शेड्यूल
पहले बीबीओएसई (BBOSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 अगस्त और 9 सितंबर को होनी थीं। लेकिन अब बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि कुछ अनिवार्य कारणों की वजह से थ्योरी परीक्षाओं की तिथियां बदल दी गई हैं और इन्हें अगले महीने आयोजित किया जाएगा।
संशोधित तिथियों के अनुसार, सुबह की पाली 9 सितंबर 2025 को सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, जबकि दोपहर की पाली 10 सितंबर 2025 को दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
किन विषयों की बदली गईं परीक्षा तिथियां?
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, गणित (कोड 310) और रसायन विज्ञान (कोड 312) की परीक्षाएं पहली और दूसरी पाली में आयोजित होंगी। वहीं व्यवसाय अध्ययन (कोड 318), शिक्षाशास्त्र (कोड 324) और दर्शनशास्त्र (कोड 325) की परीक्षाएं भी नई तारीख पर ली जाएंगी।
छात्रों को नए एडमिट कार्ड के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड संशोधित परीक्षा तिथियों के लिए वैध रहेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दी गई व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा समय को एक बार जरूर जांच लें।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले बोर्ड या परीक्षा आयोजित करने वाले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर “Admit Card” या "Hall Ticket" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे - रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर जन्मतिथि या पासवर्ड आदि भरें।
- जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Download Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
- अंत में एडमिट कार्ड की एक या दो प्रिंट कॉपियां अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X