AIBE XVIII: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए पंजीकरण करने का एक और मौका, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
BCI AIBE XVIII 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XVIII) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE XVIII Last Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XVIII) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने किन्हीं कारणों के चलते अभी तक पंजीकरण नहीं किया था, उनके पास एक और मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अब इस तारीख तक करें पंजीकरण
आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि पंजीकरण की समय सीमा 9 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, AIBE XVIII ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख को भी 10 अक्तूबर कर दिया गया है। बता दें कि पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “प्रिय उम्मीदवारों, यह सूचित किया जाता है कि AIBE- XVIII के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 अक्तूबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है और AIBE-XVIII के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के भुगतान की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक बढ़ा दी गई है।”
ऐसे करें आवेदन
- एआईबीई की आधिकारिक साइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध AIBE XVIII 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और सबमिट का बटन दबाएं।
- लॉग-इन क्रेडेंशियल्स की सहायता से लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद, मागे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X