{"_id":"608900f48ebc3e8d16550c71","slug":"bangalore-university-to-conduct-undergraduate-postgraduate-classes-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू यूनिवर्सिटी: कोरोना की वजह से ऑनलाइन होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बंगलूरू यूनिवर्सिटी: कोरोना की वजह से ऑनलाइन होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं
Wed, 28 Apr 2021 12:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:00 PM IST
सार
कोरोना की वजह से बंगलुरू यूनिवर्सिटी की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं ऑनलाइन
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में इजाफे और कर्फ्यू की वजह से बंगलुरू यूनिवर्सिटी की स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। विश्वविद्यालय स्नातक सेमेस्टर और अंतिम सेमेस्टर स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के छात्रों को ऑनलाइन मोड में कक्षाएं प्रदान करेगा। स्नातक छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आज यानी 28 अप्रैल से शुरू हो गई हैं और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं 5 मई से आयोजित होंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: 10वीं और 12वीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस स्थगित
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध कॉलेज बीए, बीएससी (एफएडी), बीसीए, बीकॉम, बीबीए, बीएचएम और बीवीए स्नातक कार्यक्रमों के सेमेस्टर छात्रों के लिए कक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं। 28 अप्रैल से शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए बीएससी, बीसीए, बीकॉम, बीबीए और बीवीए कोर्स की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने बयान जारी किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केरल मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट: केएमएटी रिजल्ट 2021 जारी, ऐसे करें चेक
विश्वविद्यालय ने पहले स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है। जिसकी वजह से विभिन्न राज्यों ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
कमेंट
कमेंट X