फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BA Hons and MA in Sanskrit from Jamia Millia Islamia university

अब जामिया से संस्कृत में बीए ऑनर्स और एमए में करें पढ़ाई, दाखिले के लिए अंतिम तिथि जारी

Wed, 11 Sep 2019 07:03 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 11 Sep 2019 07:03 AM IST
सार

  • डिग्री और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए 15 सितंबर तक करें आवेदन
  • कोरियन भाषा में बीए ऑनर्स और यूनानी फार्मेसी में डिप्लोमा प्रोग्राम

विज्ञापन
BA Hons and MA in Sanskrit from Jamia Millia Islamia university

विस्तार

मोदी सरकार संस्कृत भाषा को बढ़ावा दे रही है। इसका मकसद संस्कृत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान दिलवाना है। इसी के तहत जामिया मिल्लिया इस्लामिया भी संस्कृत में एमए और बीए ऑनर्स की पढ़ाई का मौका उपलब्ध करवा रही है। संस्कृत में डिग्री प्रोग्राम के साथ सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए 15 सितंबर तक मौका उपलब्ध है। हालांकि सीट संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगी।

विज्ञापन


जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रबंधन के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2019-20 के तहत बीए ऑनर्स और एमए प्रोग्राम में संस्कृत में ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा संस्कृत भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स का मौका भी उपलब्ध करवाया गया है। डिग्री प्रोग्राम व संस्कृत भाषा में सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए इच्छुक छात्र 15 सितंबर तक साढ़े पांच सौ रुपये फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन


इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्कृत को बढ़ावा देने के मकसद से तीन डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तब्दील करने की योजना बनाई है। इसे वित्त मंत्रालय और नीति आयोग की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि अक्तूबर तक विधि मंत्रालय से मंजूरी मिलने के साथ ही तीनों केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ड्राफ्ट का प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। इसी के साथ शीतकालीन सत्र में तीन पहले केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालयों को मंजूरी मिल जाएगी।

कोरियन भाषा में बीए ऑनर्स और यूनानी फार्मेसी में डिप्लोमा प्रोग्राम

जामिया में कोरियन भाषा में बीए ऑनर्स और यूनानी फार्मेसी में यूनानी डिप्लोमा में दाखिला आवेदन खिड़की भी खुली है। इसके अलावा छात्रों के पास एमए कम्पैरटिव रीलिजन में भी दाखिले का मौका उपलब्ध है। इच्छुक छात्र साढ़े सात सौ रुपये दाखिला फीस के साथ पंद्रह तक आवेदन कर सकेंगे। कोरियन डिग्री प्रोग्राम में संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर और डिप्लोमा इन यूनानी फार्मेसी व एमए कम्पैरटिव रीलिजन की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 21 को आयोजित होगी।

 

एमफिल और पीएचडी के इंटरव्यू 16-17 को

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में राजनीति विज्ञान विभाग में एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए इंटरव्यू 16 और 17 सितंबर को आयोजित होगा। प्रवेश परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 11 सितंबर से पहले शाम साढ़े पांच बजे तक विश्वविद्यालय में अपने रिसर्च प्रपोजल की दस कॉपी भी जमा करनी अनिवार्य रहेगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रबंधन के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2019-20 के तहत राजनीति विज्ञान विभाग में जिन छात्रों ने एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश परीक्षा पास की होगी, वे ही इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इंटरव्यू के लिए विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे एडमिट कार्ड व रिपोर्ट कार्ड के साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed