फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AYUSH NEET Counselling Mop up Round Result will come on 27 January 2021

AYUSH NEET Counselling : मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के नतीजे 27 जनवरी को आएंगे

Sun, 24 Jan 2021 07:10 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 24 Jan 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
AYUSH NEET Counselling Mop up Round Result will come on 27 January 2021
AYUSH NEET Counselling

AYUSH NEET Counselling : आयुष नीट काउंसलिंग 2020 के तीसरे दौर यानी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रकिया समाप्त हो गई है। अब 27 जनवरी, 2021 को मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किए गए थे। पंजीकरण करा चुके छात्रों के लिए पसंदीदा कॉलेज चुनने और प्रवेश के लिए सीट लॉक करने की आखिरी तिथि 24 जनवरी, 2021 शाम पांच बजे समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : गणतंत्र के 71 साल : इस मंदिर, मस्जिद और चर्च के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड, कोई नहीं तोड़ सकता
विज्ञापन


गौरतलब है कि आयुष नीट काउंसलिंग 2020 के तीसरे दौर यानी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग के लिए NEET 2020 क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों को अखिल भारतीय कोटे के तहत BAMS, BSMS, BUMS और BHMS की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किए थे। आयुष नीट काउंसलिंग के मॉप-अप दौर में चुने गए उम्मीदवारों को 28 जनवरी, 2021 से 08 फरवरी, 2021 के बीच आवंटित संस्थानों में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग करनी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : गणतंत्र के 71 साल : इन 10 देशों से हैं भारतीय संविधान का खास नाता, जानें अहम बातें

काउंसलिंग शेड्यूल  
काउंसलिंग रिजल्ट 27 जनवरी, 2021
कॉलेज में रिपोर्टिंग 28 जनवरी से 08 फरवरी, 2021 तक

यह भी पढ़ें : गणतंत्र के 71 साल : विज्ञान के क्षेत्र में इनके नाम हैं बड़े कीर्तिमान और उपलब्धियां, जानें क्या-क्या हैं रिकॉर्ड
 

पात्रता मापदंड में हुआ था बदलाव 
एक हालिया अधिसूचना में, आयुष मंत्रालय ने कहा है कि NEET AYUSH 2020 में आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत होना जरूरी है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के संबंध में, न्यूनतम अंक 30 प्रतिशत होंगे। अधिकार अधिनियम, 2016 के साथ व्यक्तियों के अधिकारों के तहत निर्दिष्ट बेंचमार्क विकलांग उम्मीदवारों के संबंध में, न्यूनतम अंक अन-रिजर्व्ड (यूआर) श्रेणी के लिए 35 प्रतिशत प्रतिशत और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 30 प्रतिशत प्रतिशत होंगे।

यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास 

क्या है मॉप अप राउंड
मॉप अप राउंड केवल उन सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जाता है जो पहले दो राउंड में पूरी तरह नहीं भरी थीं। किसी भी राज्य के निवासी होने के बावजूद पात्र उम्मीदवार, 15 प्रतिशत कोटे के माध्यम से राज्यों में आरक्षित खाली सीट पर भी मॉप अप राउंड में भाग ले सकते हैं। इसमें वे सभी अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करवाकर शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने नीट 2020 की प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई की है। साथ ही जो भी पूर्ववर्ती काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान मनपसंद कॉलेज में दाखिला पाने में नाकाम रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इन पांच टिप्स को अपनाएं, नौकरी और करियर बदलने में नहीं होगी दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed