फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha, Important Question for UPSC, SSC & Competetive Exams Related to Ram Mandir

Ram Mandir: यूपीएससी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं राम मंदिर से जुड़े ये प्रश्न; डालें एक नजर

Mon, 22 Jan 2024 03:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 03:02 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर देश के इतिहास की बड़ी घटना है। ऐसे में संभव है कि इससे जुड़े कुछ प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाएं। यहां हमने ऐसे ही कुछ प्रश्नों के उत्तर बताए हैं, जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha, Important Question for UPSC, SSC & Competetive Exams Related to Ram Mandir
Quiz on Ram Mandir - फोटो : PTI

विस्तार

Ram Mandir Ayodhya: आज, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। देश के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण और गौरव का पल रहा। इस ऐतिहासिक घटना से छात्र भी अछूते नहीं हैं। अब अयोध्या व राम मंदिर से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले ज्यादा पूछे जाने की संभावना है। ऐसे में आइए श्रीराम मंदिर से जुड़े कुछ खास प्रश्नों पर नजर डालते हैं, जिनके आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना है।

विज्ञापन

परीक्षा में पूछे जा सकते हैं अयोध्या राम मंदिर 2024 से संबंधित ये प्रश्न

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर विवाद पहली बार कोर्ट में कब पहुंचा?*
उत्तर - 1885 में पहली बार यह मामला फैजाबाद जिला अदालत में पहुंचा था।

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर विवाद को सुलझाने में अदालती लड़ाई कितने समय तक चली? 
उत्तर - अयोध्या राम मंदिर विवाद को सुलझाने में 134 वर्षों का लंबा समय लगा। 102 साल फैजाबाद जिला अदालत में, 23 साल इलाहाबाद हाईकोर्ट में और 9 साल सुप्रीम कोर्ट में मामला चला।

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर का फैसला किस जज ने सुनाया था?
उत्तर- न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, पूर्व प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर ने अयोध्या राम मंदिर का फैसला सुनाया था।

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर फैसले की तिथि?
उत्तर- 9 नवंबर 2019, दिन- शिनवार।

प्रश्न : राम मंदिर का पुनर्निर्माण (पुनर्स्थापना) कब से शुरू हुई?
उत्तर- 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिला पूजा कर श्रीराम मंदिर पुनर्स्थापना की शुरुआत की।

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर का डिजाइन किसने तैयार किया है?
उत्तर- अयोध्या राम मंदिर का डिजाइन अहमदाबाद के चंद्रकांत बी सोमपुरा और उनके बेटे निखिल और आशीष सोमपुरा ने तैयार किया है।

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर का निर्माण किस शैली में हुआ है? 
उत्तर- नागर शैली में।

प्रश्न : श्रीराम मंदिर का निर्माण किस पत्थर से हुआ?
उत्तर- राजस्थान के बलुआ पत्थर से।

प्रश्न : मकराना पत्थर क्या है?
उत्तर- मकराना एक उच्चतम श्रेणी का संगमरमर है, जिसे राम मंदिर के गर्भगृह में इस्तेमाल किया गया है।

प्रश्न : राम मंदिर का परिमाप (लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई) कितना है?
उत्तर- लंबाई- 380 फीट, चौड़ाई- 250 फीट, ऊंचाई 161 फीट।

प्रश्न: भगवान राम लला की मूर्ति तराशने वाले शिल्पकार का नाम क्या है?
उत्तर- अरुण योगीराज।

प्रश्न: राम लला की मूर्ति के निर्माण में किस पत्थर का प्रयोग किया गया है?
उत्तर- शालिग्राम पत्थर (श्याम वर्ण) या काला पत्थर।

प्रश्न : श्रीराम मंदिर निर्माण का जिम्मा किस कंपनी पर है?
उत्तर- लार्सन एंड टुब्रो एल एंड टी।

प्रश्न : राम मंदिर निर्माण में खर्च?
उत्तर - प्राण प्रतिष्ठा तक हुए निर्माण में करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आया है। कुल अनुमानित राशि 1400 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed