{"_id":"67fb282f81c02a9bcc0abc8b","slug":"auno-results-declared-national-toppers-to-be-awarded-in-lucknow-on-april-18-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUNO: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के नतीजे घोषित, 18 अप्रैल को लखनऊ में सजेगा राष्ट्रीय टॉपर्स का मंच","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AUNO: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के नतीजे घोषित, 18 अप्रैल को लखनऊ में सजेगा राष्ट्रीय टॉपर्स का मंच
Sun, 13 Apr 2025 08:31 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 13 Apr 2025 08:31 AM IST
सार
AUNO: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड सीजन 1 के राउंड 2 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देशभर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 18 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
AUNO Result
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
AUNO: उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO) सीजन 1 के राउंड 2 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। छात्र परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.amarujalaolympiad.com पर देख सकते हैं। 18 अप्रैल 2025 को लखनऊ में आयोजित समारोह में टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
ओलंपियाड में जिन प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उनमें आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी, बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज, प्रयागराज, व्यास वर्ल्ड स्कूल, बरेली, दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ, दयावती मोदी एकेडमी, मेरठ, देहरादून वर्ल्ड स्कूल, मेरठ, अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, अलीगढ़, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा, आरके इंटरनेशनल स्कूल, मथुरा, सेंट डॉमिनिक, मथुरा, एलेन हाउस, झांसी, सेंट टेरेसा स्कूल, हल्द्वानी, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, मेरठ, निर्मला कॉन्वेंट, हल्द्वानी, एंबिशन कॉन्वेंट, बलिया, डीएवी स्कूल, न्यू शिमला प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड एक वार्षिक प्रतियोगिता है जिसे विभिन्न शैक्षणिक विषयों में प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए खुला यह ओलंपियाड गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और मानसिक क्षमता जैसे विषयों को कवर करता है
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X