अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026: प्रवेश-पत्र हुआ जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, कब होगी परीक्षा?
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 18 अक्तूबर 2026 को होनी निर्धारित है। प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करना है? दोनों चरण में परीक्षा कब और कहां-कहां होगी? पूरी जानकारी पढ़ें...
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 18 अक्तूबर, 2026 को और दूसरे चरण की परीक्षा 25 अक्तूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
जरूर याद रखें परीक्षा की तारीखें
- पहले चरण की परीक्षा - 18 अक्तूबर, 2026
- दूसरे चरण की परीक्षा - 25 अक्तूबर, 2026
- एडमिट कार्ड - जारी हो चुके हैं
आधा घंटा पहले पहुंचें विद्यार्थी
पात्र सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
- लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2026 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था।
- इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें।
अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं।
इन सेंटरों पर 18 अक्तूबर को होगी परीक्षा
आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अल्मोड़ा, अयोध्या (फैजाबाद), बागेश्वर, बाराबंकी, चंपावत, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रूड़की, हरिद्वार, शामली, चंबा (हिमाचल), ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कुल्लू, वाराणसी, हल्द्वानी, हिसार, उधम सिंह नगर, ललितपुर, इटावा, जालौन, झांसी, करनाल, लखनऊ, बहराइच, बिजनौर, फरीदाबाद, सोनीपत, मथुरा, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, नारनौल, सोलन, पिथौरागढ़, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश) और गाजीपुर।
इन सेंटरों पर 25 अक्तूबर को होगी परीक्षा
अंबाला, अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), बुलंदशहर, चंदौसी, देवरिया, धर्मशाला, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, गुरुग्राम, हरदोई, जम्मू, जींद, कैथल, कन्नौज, कानपुर, कर्णप्रयाग, कठुआ, कौशांबी, कोटद्वार, कुशीनगर, महाराजगंज, मंडी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नई टिहरी, नोएडा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर (उत्तर प्रदेश), रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), सहारनपुर, शिमला, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रीनगर (उत्तराखंड), सुल्तानपुर, ऊधमपुर और उत्तरकाशी।
कमेंट
कमेंट X