{"_id":"64dab54c2ae18370f40e39e5","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-2023-apply-online-from-today-amar-ujala-foundation-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आज से, विभिन्न शहरों में होगी लिखित परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 के लिए आवेदन आज से, विभिन्न शहरों में होगी लिखित परीक्षा
Tue, 15 Aug 2023 04:44 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 15 Aug 2023 04:44 AM IST
सार
इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 71 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। निर्धनता रेखा से नीचे के परिवारों (बीपीएल कार्ड धारक) के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2022 में तकरीबन एक लाख विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 36 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 17.3 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दृष्टिहीन विद्यार्थियों को दो छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
एक एमबी से ज्यादा का न हो प्रमाण-पत्र: विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और आवासीय पते का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा।
कमेंट
कमेंट X