{"_id":"60af4d0ed61fbb4845325440","slug":"atma-admit-card-released-for-may-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: मई सत्र के लिए एटीएमए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: मई सत्र के लिए एटीएमए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें
Thu, 27 May 2021 01:27 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 27 May 2021 01:27 PM IST
सार
- एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स ने मई सत्र के लिए एटीएमए (ATMA) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स ने मई सत्र के लिए एटीएमए (ATMA) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी atmaaims.com के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना पीआईडी नंबर और पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए भी एटीएमए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा: तारीख जारी, 24 जुलाई को होगा एग्जाम
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें मई सत्र के लिए एटीएमए एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com है।
-यहां होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको आईडी पासवर्ड डालनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप भविष्य के लिए अपने प्रवेश पत्र का प्रिंट भी ले सकते हैं।
30 मई को आयोजित होगी परीक्षा
मई सत्र के लिए एटीएमए परीक्षा का आयोजन 30 मई को होगा। परीक्षा का रिजल्ट 5 जून को जारी कर दिया जाएगा। यह ऑनलाइन मोड में होगी। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। रिपोर्टिंग टाइम 1:30 बजे रखा दया है। इस परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के नंबर कटेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एनएटीए सेकेंड टेस्ट 2021: संशोधित शेड्यूल जारी, 11 जुलाई को होगी परीक्षा
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X