फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NATA Second Test 2021 Revised schedule released on nata.in

एनएटीए सेकेंड टेस्ट 2021: संशोधित शेड्यूल जारी, 11 जुलाई को होगी परीक्षा

Thu, 27 May 2021 11:39 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 27 May 2021 11:39 AM IST
सार

  • काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर की दूसरी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।
  • एनएटीए 2021 परीक्षा अब 11 जुलाई को आयोजित होगी।

विज्ञापन
NATA Second Test 2021 Revised schedule released on nata.in
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर 2021 की दूसरी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।  एनएटीए 2021 (NATA 2021) परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई को होगा। गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण बढ़ने की वजह से एनएटीए 2021 के दूसरे टेस्ट को स्थगित कर दिया गया था। अब आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। अभ्यर्थी nata.in के जरिए संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं। 

विज्ञापन


7 जुलाई को जारी होगा प्रवेश पत्र, एप्लीकेशन करेक्शन 30 जून तक
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 30 जून या उससे पहले तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर लिया है, वे 30 जून तक रजिस्ट्रेशन शुल्क भर सकते हैं और डॉक्यूमेंट अपलोड एवं एप्लीकेशन में करेक्शन भी कर सकते हैं। एप्लिकेशन करेक्शन 20 से 30 जून रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 7 जुलाई को ऑनलाइन मोड में जारी होंगे। वहीं, परीक्षा रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के संबंध में हो सकती है बड़ी घोषणा, बोर्ड परीक्षा पर दिया यह बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें नाटा सेकेंड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी भरें।
-इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आखिर में शुल्क भुगतान करें।
-इसके बाद अपने एप्लीकेशन पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट ले लें।

यह परीक्षा 11 जुलाई को दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
 
गौरतलब है कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर बीआर्क ( BArch) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का आयोजन करती है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed