PAT 2023 Admit Card: पॉलिटेक्निक दाखिलों के लिए इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
PAT 2023 Admit Card: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) असम ने असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 (PAT) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है।
विस्तार
Assam PAT 2023 Admit Card Date Out: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) असम ने असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 (PAT) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
असम पीएटी 2023 का आयोजन 18 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र 5 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। PAT 2023 सत्र 2023-24 के लिए इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में 3 वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित किया जा रहा है।
Assam PAT एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in पर जाएं।
-
“पैट 2023” टैब पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगइन बटन पर जाएं।
-
फोन नंबर / आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करें।
-
असम पीएटी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अब इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें
परीक्षा पैटर्न
असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 दो घंटे की होगी। परीक्षा सौ अंकों की होगी। इसमें गणित और विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को काले रंगे के बॉल पॉइंट पेन को लेकर जाना होगा।
कमेंट
कमेंट X