Assam DEE Teacher Result 2025: असम प्राइमरी शिक्षक परीक्षा के अंतिम नतीजे जारी; कल मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर
Assam DEE Teacher Final Result 2025: असम के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों को 9 नवंबर को अपॉइंटमेंट लेटर मिलेगा। प्रोविजनल लिस्ट रद्द कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam DEE Teacher Result 2025: प्राथमिक शिक्षा निदेशालय (DEE), असम ने शिक्षक भर्ती 2025 के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। ये नतीजे लोअर प्राइमरी (LP) और अपर प्राइमरी (UP) स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए घोषित किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब अपना चयन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in. पर जाकर देख सकते हैं।
किस पद के लिए घोषित हुए नतीजे
फाइनल रिजल्ट लोअर प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर और अपर प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर, साइंस टीचर और हिंदी टीचर के पदों के लिए जारी किए गए हैं।
ये परिणाम विज्ञापन-A (सं. E-383723/117 दिनांक 26 दिसंबर 2023) और विज्ञापन-B (सं. E-383723/124 दिनांक 26 दिसंबर 2023) के तहत जारी रिक्तियों के लिए हैं।
प्रोविजनल लिस्ट रद्द
- निदेशालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि पहले जारी की गई अस्थायी (Provisional) मेरिट लिस्ट अब रद्द कर दी गई है।
- केवल फाइनल चयन सूची में शामिल उम्मीदवारों को ही नियुक्ति के लिए पात्र माना जाएगा।
- किसी भी उम्मीदवार का दावा पुरानी सूची के आधार पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगला चरण क्या है?
चयनित उम्मीदवारों को 9 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले ओरिएंटेशन और अपॉइंटमेंट लेटर वितरण समारोह में शामिल होना होगा। निदेशालय ने यह भी बताया है कि टी ट्राइब्स (अन्य पिछड़ा वर्ग - OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक अलग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी जल्द दी जाएगी।
कट-ऑफ और अन्य विवरण
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जिलेवार, पदवार और माध्यमवार (medium-wise) कट-ऑफ मार्क्स भी देख सकते हैं। नियुक्ति पत्र वितरण और जॉइनिंग प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
फाइनल चयन स्थिति देखने के लिए उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाएं।
- “Final Result for the Post of Teachers of LP and UP Schools against Advts dated 26/12/2023” लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो पर Final LP and UP Status लिंक चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका सेलेक्शन स्टेटस दिखाई देगा।
- परिणाम को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X