फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam CEE Result 2026 Declared at astu.ac.in; Download BE, BTech Entrance Exam Scorecard Online

Assam CEE Result 2026: बीई-बीटेक में दाखिले के लिए असम सीईई का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Fri, 26 Jun 2026 05:52 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 26 Jun 2026 05:52 PM IST
सार

Assam CEE Result 2026: असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (ASTU) ने असम सीईई 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार astu.ac.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अब सफल अभ्यर्थियों को डीटीई असम की काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा।
 

विज्ञापन
Assam CEE Result 2026 Declared at astu.ac.in; Download BE, BTech Entrance Exam Scorecard Online
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Assam CEE Result 2026: असम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (ASTU) ने असम कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट 26 जून को जारी कर दिया है। बीई (BE) और बीटेक (BTech) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट astu.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, रैंक, विषय कोड और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

14 जून को हुई थी परीक्षा

असम सीईई 2026 का आयोजन 14 जून 2026 को पेन-एंड-पेपर मोड में किया गया था। यह परीक्षा असम के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

अब होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (DTE), असम की काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण कराना होगा। काउंसलिंग के जरिए ही उम्मीदवारों को कॉलेज और सीट आवंटित की जाएगी।

विज्ञापन

Assam CEE Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट astu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Assam CEE 2026 Result: Download PDF" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed