Assam CCE Registration 2023: असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई
Assam CEE 2023: असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Assam CEE 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam Cee Registration Last Date 2023: असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Assam CEE 2023) के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 03 अप्रैल, 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- atsu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Assam CEE Exam 2023 परीक्षा पैटर्न
असम सीईई 2023 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। इसमें तीन घंटे का एक ही पेपर होगा। असम सीईई 2023 गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के पेपर में प्रत्येक में 40 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा 28 मई, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाली है। आवेदक परीक्षा से 15 दिन पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के आयोजन के 10 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- atsu.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर सीईई 2023 ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करें।
-
आवश्यक विवरण दर्ज करें और फॉर्म जमा करें।
-
परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
-
भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र और शुल्क रसीद संभाल कर रखें।
कमेंट
कमेंट X