{"_id":"60c1bc7c8ee8115abc64c2e6","slug":"assam-board-exams-2021-not-cancelled-ahsec-to-conduct-class-12-hs-exams-in-july-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम बोर्ड परीक्षा 2021: जुलाई-अगस्त में होगी 12वीं की परीक्षा, जानिए 10वीं की कब होगी?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
असम बोर्ड परीक्षा 2021: जुलाई-अगस्त में होगी 12वीं की परीक्षा, जानिए 10वीं की कब होगी?
Thu, 10 Jun 2021 01:05 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:05 PM IST
सार
- सूबे के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने घोषणा की है कि राज्य बोर्ड की परीक्षाएं होंगी और सरकार जल्द ही इन परीक्षाओं को लेकर एसओपी जारी करेगी।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
असम बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द नहीं किया है। सूबे के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने घोषणा की है कि राज्य बोर्ड की परीक्षाएं होंगी और सरकार जल्द ही इन परीक्षाओं को लेकर एसओपी जारी करेगी। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ( AHSEC) का कहना है कि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त में किया जाएगा। वहीं, काउंसिल ने अभी तक दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित नहीं की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु : 11वीं में दाखिले के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, 9वीं के अंकों के आधार पर मिलगा एडमिशन
विज्ञापन
जहां सीबीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर चुके हैं, वहीं असम बोर्ड अभी तक दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के पक्ष में है। इससे पहले कई छात्र संगठनों ने भी शिक्षा मंत्री रनोज पेगू से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने को लेकेर चर्चा की थी। शिक्षा मंत्री का कहना था कि स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के बाद परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश और एसओपी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केवीएस दाखिला 2021: केंद्रीय विद्यालय ने जारी किया नया शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
वहीं, बुधवार को शिक्षा मंत्री का कहना था कि जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने ट्विट कर छात्रों को आश्वासन दिया कि नीट और जेईई सहित संबंधित मुद्दों पर विचार करने के बाद दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के संबंध में अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा। बता दें कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद कई राज्यों के बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। वहीं, असम सरकार दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को कराने के पक्ष में है, लेकिन अभी इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।
कमेंट
कमेंट X