{"_id":"60c1b06173705e301f567925","slug":"tn-class-11-admission-2021-tamil-nadu-government-cancels-entrance-tests-admission-on-basis-of-class-9-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : 11वीं में दाखिले के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, 9वीं के अंकों के आधार पर मिलगा एडमिशन ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु : 11वीं में दाखिले के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, 9वीं के अंकों के आधार पर मिलगा एडमिशन
Thu, 10 Jun 2021 11:55 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:55 AM IST
सार
- तमिलनाडु में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विस्तार
तमिलनाडु में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। विद्यार्थियों को ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला नौवीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। सूबे की सरकार ने अपना पहला आदेश निरस्त कर दिया है और ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं कराने की घोषणा की है। सरकार निजी और सरकारी स्कूलों में 10 से 15 फीसदी तक सीटें भी बढ़ाएगी। इसके अलावा, अगर ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए बहुत ज्यादा एप्लीकेशन आते हैं, तो स्कूल नौवीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिला दे सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021: मूल्यांकन मानदंड रिलीज, 3 जुलाई के बाद आएगा रिजल्ट
विज्ञापन
आपको बता दें कि सूबे के निजी और सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया जून के तीसरे सप्ताह में प्रचलित शर्तों के अनुसार शुरू होगी। टीएन डीजीई द्वारा नियत समय में सटीक शेड्यूल साझा किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने स्कूलों को ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराने की अनुमति दी थी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण सरकार ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इससे पहले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने सरकार से पुनर्विचार करने को कहा था। उनका कहना था कि सरकार नीट को रद्द करने के लिए कह रही है लेकिन 11वीं कक्षा की परीक्षा करा रही है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X