फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AHSEC 12th Result 2022 Declared at resultsassam.nic.in Know Passing Percentage Assam Board Sarkari Result

Assam Board 12th Result 2022: असम बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, जानें क्या रहा छात्रों का सफलता प्रतिशत

Mon, 27 Jun 2022 11:30 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 11:30 AM IST
सार

असम बोर्ड की ओर से राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते 15 मार्च, 2022 से लेकर 12 अप्रैल, 2022 तक किया गया था।

विज्ञापन
AHSEC 12th Result 2022 Declared at resultsassam.nic.in Know Passing Percentage Assam Board Sarkari Result
Assam Board 12th Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AHSEC Assam Board Class 12 Result Out: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने राज्य में आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम की घोषणा सोमवार 27 जून, 2022 को की। परिणाम को चेक करने का लिंक अब एक्टिवेट हो गया है। जिन छात्रों ने इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम और स्कोरकार्ड असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या  resultsassam.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या रहा सफलता प्रतिशत?
असम बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार आर्ट्स स्ट्रीम में  83.48 छात्रों ने सफलता पाई है। साइंस स्ट्रीम में 92.19 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 87.26 फीसदी रहा है। इन सभी को अमर उजाला की ओर से शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया टॉप

  • साइंस- धृतिराज बस्तव कलिता- 491 अंक
  • आर्ट्स- साधना देवी- 487 अंक
  • कॉमर्स- सागर अग्रवाल- 482 अंक
विज्ञापन

Assam Board 12th Result: इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे-:

  • sebaonline.org
  • resultsassam.nic.in
  • assamresult.in
  • assamresult.co.in
  • results.amarujala.com

इन तारीखों को हुई थी परीक्षाएं
असम बोर्ड की ओर से राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते 15 मार्च, 2022 से लेकर 12 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। अब जाकर छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। 

Assam Board 12th Result: छात्र कैसे चेक करें अपना परिणाम?

नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के छात्र अपना 12वीं बोर्ड का परिणाम चेक कर सकते हैं-: 

  • छात्र सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कक्षा 12वीं के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • इस पेज पर मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • अब छात्रों का परिणाम उनके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • छात्र आगे की जरूरत के लिए अपने परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed