{"_id":"5f005d818ebc3e42d05dee34","slug":"as-neet-jee-main-exam-2020-new-dates-release-correction-window-reopens-on-ntaneet-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET- JEE Main Exam 2020: आवेदन में सुधार की विंडो फिर से खुली, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET- JEE Main Exam 2020: आवेदन में सुधार की विंडो फिर से खुली, पढ़ें पूरी जानकारी
Sat, 04 Jul 2020 04:14 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
नीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट और जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन में सुधार की विंडो फिर से खोल दी है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा जेईई और नीट के लिए आवेदन में सुधार की विंडो आज यानी कि 4 जुलाई से ही खुली हैं। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक NEE और JEE मेन परीक्षाओं के आवेदन में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन में सुधार कर सकते हैं। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in है। अभ्यर्थी इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेईई मेन की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र का शहर चुन सकते हैं और आवेदन में अन्य कोई जरूरी सुधार कर सकते हैं। जेईई मेन, जेईई एडवांस और नीट परीक्षाओं को लेकर शुक्रवार को नई तारीख की घोषणा हुई है। जेईई मेन की परीक्षाएं अब 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित होंगी। जबकि जेईई एडवांस परीक्षा 27 सितंबर को होगी। वहीं, नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी। परीक्षा से करीब 15 दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। ऐसे में अगर कोई अभ्यर्थी इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बदलने से लेकर अपने आवेदन फॉर्म में कुछ सुधार करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 15 जुलाई से पहले कर लें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X