फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NATA 2022 Phase-1 Application process for admission in Architecture course started, apply  here

NATA 2022: आर्किटेक्चर कोर्स में दाखिलों के लिए नाटा 2022 के पहले चरण के आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 08 Apr 2022 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 08 Apr 2022 08:33 PM IST
सार

NATA 2022 Phase-1: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार नाटा 2022 चरण-1 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 23 मई, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NATA 2022 Phase-1 Application process for admission in Architecture course started, apply  here
नाटा 2022 - फोटो : NATA

विस्तार

NATA 2022: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार नाटा 2022 चरण-1 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे 23 मई, 2022 तक या उससे पहले नाटा की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि चरण-2 और चरण-3 की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्रमश: 20 जून और 11 जुलाई है। 

विज्ञापन

NATA 2022: आवेदन के लिए पात्रता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश के लिए 10+2 योजना में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। साथ ही भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कुल अंक और कम से कम 50 प्रतिशत होना चाहिए। नाटा के अनुसार के अनुसार 10 + 2 स्तर की परीक्षा में कुल अंक 50 प्रतिशत हो या गणित के साथ अनिवार्य विषय के रूप में 10 + 3 डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

NATA 2022: परीक्षा पैटर्न और आवेदन शुल्क

नाटा का आयोजन देश में अंडरग्रेजुएट आर्किटेक्चरल कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन घंटे की लंबी प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) के कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा पैटर्न के बारे में अन्य   जानकारी के लिए उम्मीदवार नाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। नाटा 2022 के लिए एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों से 1,500 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा वहीं एससी, एसटी के अलावा अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों से 2,000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन

NATA 2022: आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले नाटा की आधिकारिक वेबसाइट- nata.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'नाटा 2022 पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र खुलेगा, इसमें आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • अब अपने जरूरी दस्तावेज जैसे स्केन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed