फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   apj abdul kalam university famous alumni who made university proud

ये हैं डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने वाले एलुमिनाई

Thu, 02 Jul 2020 08:37 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 02 Jul 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
apj abdul kalam university famous alumni who made university proud
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय

जब भी हम किसी शैक्षणिक संस्थान के बारे में बात करते हैं, तो वहां से पढ़ाई किए हुए सफल छात्रों के बारे में अवश्य बात की जाती है। एलुमिनाई किसी भी  संस्थान की गुणवत्ता का प्रमाण होते हैं। आज हम बात करेंगे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने पूर्व छात्रों की जिन्होंने अपने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


दिनेश अग्रवाल
इंडियामार्ट के सीईओ व फाउंडर दिनेश अग्रवाल एकेटीयू के सबसे प्रतिष्ठित एलुमिनाई में से एक हैं। इन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई एकेटीयू के सबसे बेहतरीन कॉलेज में से एक हरकोर्ट बटलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट कानपुर से पूरी की। उनके बारे में कुछ विशिष्ट बातें इस प्रकार हैः
विज्ञापन


जन्म- 19 फरवरी, 1969
इन्होंने अपना करियर सीएमसी से शुरू किया उसके बाद एचसीएल में काम किया। जहां से निकलने के बाद इन्होंने इंडियामार्ट की नींव डाली।  

उपलब्धियां- इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा मार्केट मेकर व सीएनबीसी द्वारा यंग टर्क।

विनय कुमार पाठक
प्रसिद्ध शिक्षाविद् विनय कुमार पाठक ने कई शैक्षणिक संस्थानों के साथ काम किया है। जिनमें से एचबीटीआई कानपुर, आईआईटी कानपुर प्रमुख हैं। वर्तमान समय में ये उत्तराखण्ड ओपन युनिवर्सिटी के कुलपति हैं। इन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई आईआईटी कानपुर और यूपीटीयू से पीएचडी पूरी की। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई इन्होंने एचबीटीआई कानपुर से पूरी की थी। इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैः
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मः 2 जून, 1969
करियरः पिछले 16 सालों से देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक की भूमिका में कार्यरत।

उपलब्धियां : राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में रिसर्च पेपर प्रकाशित किया जा चुका है।  

सृजन पाल सिंहः
एक बेहतरीन वक्ता, स्वउद्यमी और लेखक सृजन पाल सिंह ने अपनी स्नातक की पढ़ाई आईईटी लखनऊ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूरी की। जिसके बाद अपनी मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए ये आईआईएम अहमदाबाद गए। जहां पर  इन्होंने गोल्ड मेडेल प्राप्त किया। इन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम के साथ काम किया है व कलाम फाउंडेशन की भी नींव रखी। इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैः

जन्मः 18 जनवरी
करियरः डॉ. कलाम के साथ पीयूआरए प्रोग्राम में साथ काम किया है।
उपलब्धियाः डॉ. कलाम के साथ इन्होंने किताबें लिखी हैं।  

अनिल खंडेलवालः
ये एक प्रसिद्ध वक्ता व कॉर्पोरेट सलाहकार हैं। इन्होने एचबीटीआई कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, उसके बाद इन्होंने राजस्थान युनिवर्सिटी से मास्टर्स व आईआईएम अहमदाबाद से अपनी पीएचडी पूरी की। यह देना बैंक और बैंक ऑफ बड़ोदा के चेयरमैन व एमडी रह चुके हैं। इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैः

जन्मः 16 मार्च, 1948

करियरः इन्होंने बैंक ऑफ बड़ोदा में पीओ से लेकर एमडी होते हुए सीईओ तक का सफर तय किया। वर्तमान समय में ये गेल के बोर्ड मेंबर हैं। साथ ही ये सेबी (SEBI) के बोर्ड मेंबर व सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के कॉर्पोरेट एडवाइजर व  बोर्ड मेंबर हैं।  

उपलब्धियाः इन्हे पिछले कई सालों में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जो कि इस प्रकार हैं- लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, एचआरडी एक्सीलेंस अवार्ड, आउटस्टैंडिंग कान्ट्रीब्युशन टू एचआरडी नेशनल अवार्ड आदि।


स्वाति मालीवालः
स्वाति मालीवाल केवल AKTU एल्यूमनाई ही नहीं बल्कि हर महिला के लिए प्रेरणा भी हैं। इन्होंने JSS एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की थी| यह सोशल एक्टिविस्ट के साथ - साथ राजनीति में भी हैं। जैसा कि हम सब जानते है यह दिल्ली महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष हैं। स्वाति मालीवाल इस पद को संभालने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैः

जन्मः 15 अक्टूबर, 1984

करियरः इन्होंने परिवर्तन एनजीओ के अंतर्गत कई क्षेत्रों में काम किया है। इसके साथ ही अन्ना हजारे के नेतृत्व में इंडिया एगेंस्ट करप्शन मूवमेंट की कोर कमेटी में भी थीं।  


उपलब्धियाः सबसे कम उम्र में महिला आयोग की अध्यक्ष।


 तो ये थे कुछ बेहतरीन एल्युमिनाई जिन्होंने AKTU का तो नाम रौशन किया ही है और साथ - साथ हमारे भारत का नाम भी रौशन किया है| इस यूनिवर्सिटी से अपने पढ़ाई पूरी करने के बाद सबने अपने गुणों पर काम किया, मेहनत की और आज अपनी एक अलग पहचान बनाई। अगर आप भी यूपीएसईई के द्वारा इंजीनयिरिंग करना चाहते हैं तो और ऐसे ही अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं तो आज ही जुड़ें Safalta.com के यूपीएसईई क्रैश कोर्स से और करें यूपीएसईई की पक्की तैयारी। आज ही आवेदन करें और 1250 रुपये की छूट पाने के लिए कूपन कोड UPSEE1250 का उपयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed