फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   APJ Abdul Kalam Technical University AKTU will conduct online exam from 20 july for final year student

एकेटीयू: 20 जुलाई से आयोजित होंगी परीक्षाएं, नया सॉफ्टवेयर सिखाने के लिए एग्जाम से पहले होगा मॉक टेस्ट

Tue, 15 Jun 2021 09:34 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 15 Jun 2021 09:34 AM IST
सार

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने अंतिम वर्ष के सभी विषयों के लिए अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया। 20 जुलाई से 7 अगस्त तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
APJ Abdul Kalam Technical University AKTU will conduct online exam from 20 july for final year student
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परीक्षा 20 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दी है। एकेटीयू ने अंतिम वर्ष के सभी विषयों के लिए अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी के लिए हो सकता है मौक टेस्ट
राज्य सरकार के विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है। इसके मुताबिक, "तकनीकी शिक्षा विभाग ने तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी में छात्रों की मदद करने के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित करने सुझाव दिया गया है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

 

ऑनलाइन परीक्षा के लिए खरीदे जाएंगे नए सॉफ्टवेयर्स
बता दें कि विभाग ने तकनीकी विश्वविद्यालयों को जीईएम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी घर से ही दे सकेंगे परीक्षा
तकनीकी शिक्षा के सचिव आलोक कुमार बताते हैं कि सॉफ्टवेयर की मदद से विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार कहीं से भी परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को नए सॉफ्टवेयर सिखाने के लिए विश्वविद्यालयों को अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट आयोजित करने के लिए भी कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed