फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP Inter Exam 2022 Postponed Due after Clashing With JEE Mains Check AP Board Exam Revised Dates Here

AP Board Exams 2022: एपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा जेईई मेन की तारीखों से टकराव के कारण टली, जानें नई तिथियां

Thu, 03 Mar 2022 08:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 03 Mar 2022 08:29 PM IST
सार

AP Inter Exam 2022 Postponed: शेड्यूल में बताया गया था कि परीक्षाएं अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएंगी। लेकिन जेईई मेन 2022 की तारीखों की घोषणा होने से और एपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की तारीखों के टकराने की वजह से इंटर की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। 

विज्ञापन
AP Inter Exam 2022 Postponed Due after Clashing With JEE Mains Check AP Board Exam Revised Dates Here
AP Inter Exam 2022 Postponed - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

AP Inter Exam 2022 Postponed: आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन मार्च, 2022 को बड़ा फैसला करते हुए इंटर बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम 24 फरवरी को जारी किया गया था। शेड्यूल में बताया गया था कि परीक्षाएं अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएंगी। लेकिन जेईई मेन 2022 की तारीखों की घोषणा होने से और एपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की तारीखों के टकराने की वजह से इंटर की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। 

विज्ञापन


राज्य में हर साल पांच लाख से अधिक उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा देते हैं। इससे विज्ञान संकाय के कई छात्र जेईई मेन में शामिल नहीं हो पाते। इसलिए, आंध्र प्रदेश सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाते हुए नई तिथियां जारी की हैं। आंध्र सरकार की ओर से जारी नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इंटर परीक्षा अब जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा खत्म होने के एक दिन बाद शुरू होगी। 

विज्ञापन

एपी इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष

अब एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 22 अप्रैल से लैंग्वेज पेपर-1 से शुरू होंगी और 11 मई को मॉर्डन लैंग्वेज और ज्योग्राफी के पेपर के साथ समाप्त होंगी। वहीं, इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 23 अप्रैल से लैंग्वेज पेपर-2 से शुरू होंगी और 13 मार्च को भूगोल के पेपर के साथ खत्म होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेन 2022 परीक्षा कार्यक्रम

एनटीए के कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2022 के पहले चरण की परीक्षाएं 16 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। जेईई 2022 मेन परीक्षा दो पालियों में सुबह और दोपहर को आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजे शुरू होगी और दोपहर में समाप्त होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed