{"_id":"5ee8590d8ebc3e430125812d","slug":"ap-inter-2020-supplementary-exam-dates-available-time-table-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"AP Inter 2020: पूरक परीक्षा की तिथि जारी, देखें पूरा टाइम टेबल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AP Inter 2020: पूरक परीक्षा की तिथि जारी, देखें पूरा टाइम टेबल
Tue, 16 Jun 2020 01:18 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (Board of Intermediate Education Andhra Pradesh, BIEAP) ने इंटरमीडिएट पब्लिक एडवांस्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा, IPASE की तिथि जारी कर दी हैं। बता दें कि जारी हुई डेटशीट के अनुसार पूरक परीक्षाएं 11 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। वे उम्मीदवार जो एपी इंटर परीक्षा में असफल रहे हैं, परीक्षा में बैठ सकते हैं। बता दें कि परिणाम पिछले हफ्ते जारी हुए हैं। सभी उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
मुख्य जानकारी-
- पहले वर्ष के सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 490 रुपये देने होंगे वहीं दूसरे वर्ष के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 680 का होगा।
- वोकेशनल कोर्स पाठ्यक्रमों का शुल्क 690 और 490 है। प्रथम वर्ष की परीक्षा में पास होने वाले भी सुधार परीक्षा में 160 के शुल्क का भुगतान करके शामिल हो सकते हैं।
- बता दें कि पूरक परीक्षाएं शनिवार 11 जुलाई को प्रथम और द्वितीय वर्ष दोनों परीक्षाओं के लिए भाषा के पेपर 1 के साथ शुरू होंगी।
- अंतिम परीक्षा 18 जुलाई, 2020 को आयोजित आधुनिक भाषा की होगी।
- प्रैक्टिकल परीक्षा दो सत्रों में 1 जुलाई से 4 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
- सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
- बता दें कि 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित हैं।
- उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X