{"_id":"63eb76a0dd53b777d5006a1b","slug":"ap-high-court-civil-judge-exam-date-released-know-how-to-apply-online-at-hc-ap-nic-in-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Civil Judge Exam Date Released: एपी हाईकोर्ट सिविल जज परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Civil Judge Exam Date Released: एपी हाईकोर्ट सिविल जज परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें शेड्यूल
Tue, 14 Feb 2023 05:25 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:25 PM IST
सार
AP high court civil judge exam: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 2022 के पदों के लिए परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
AP High Court Exam 2023: आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 2022 के पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hc.ap.nic.in से परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिविल जज लिखित परीक्षा 18 मार्च को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक (सिविल कानून), दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक (आपराधिक कानून) और 19 मार्च को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक (अंग्रेजी-अनुवाद और निबंध लेखन) आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा डॉ वाईएसआर, एएनयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, नागार्जुन विश्वविद्यालय, गुंटूर -522510, आंध्र प्रदेश में आयोजित की जाएगी। आवेदक अपना एडमिट कार्ड 03 मार्च 2023 से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hc.ap.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सिविल जज एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X