फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Anna University Final Year Exams 2020 to begin online from September 22, guidelines issued

अन्ना विश्वविद्यालय में 22 सितंबर से होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, जारी हुए दिशा-निर्देश

Mon, 21 Sep 2020 05:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 21 Sep 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Anna University Final Year Exams 2020 to begin online from September 22, guidelines issued
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

अन्ना विश्वविद्यालय 22 सितंबर से स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन करेगा। यूजी और पीजी कोर्स की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। छात्र अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्मार्टफोन व टैबलेट के जरिए ऑनलाइन परीक्षाएं दे सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट की कनेक्टिविटी अच्छी चाहिए। इन परीक्षाओं में थ्योरी कोर्स के लिए रिजल्ट के लिए तीस फीसदी वेटेज होगा।

विज्ञापन


शेष 50 फीसदी वेटेज प्री फाइनल सेमेस्टर में  प्राप्त सीजीपीए और 20 फीसदी वेटेज अंतिम सेमेस्टर में आयोजित आंतरिक मूल्यांकन से प्राप्त अंकों का होगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से दस मिनट पहले लॉग इन करना होगा। परीक्षाओं के लिए तय समय 60 मिनट रखा गया है। अंग्रेजी मीडियम के छात्रों के लिए फाइनल पेपर अंग्रेजी में होंगे और तमिल मीडियम के छात्रों के लिए तमिल व अंग्रेजी में से किसी एक भाषा में होंगे। अगर किसी छात्र को परीक्षाओं के दौरान कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो वह सेशन खत्म होने के बाद भी 15 मिनट ले सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से कई विश्वविद्यालयों के यूजी व पीजी पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं। छात्रों को अपने प्रश्नपत्र स्कैन कर अपलोड करने होंगे। इस साल कोरोना महामारी की वजह से अभी तक स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय बंद हैं। अनलॉक 4.0 के तहत 21 सितंबर से कई राज्यों में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूलों को खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed