{"_id":"652defa076de1b422e0ac0c7","slug":"amity-international-school-received-national-intellectual-property-award-piyush-goyal-present-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Award: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को मिला राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार, पीयूष गोयल भी रहे उपस्थित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Award: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को मिला राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार, पीयूष गोयल भी रहे उपस्थित
Tue, 17 Oct 2023 07:51 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 17 Oct 2023 07:51 AM IST
सार
मयूर विहार एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू कंवर ने बताया कि छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणाओं को समझाने के लिए कई गतिविधियों का संचालन किया गया और व्यापक कार्य के साथ पुरस्कार की पांच श्रेणियों में से प्रत्येक में विजयी हुआ।
विज्ञापन
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सम्मानित
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मयूर विहार स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को आईपी निर्माण व व्यवसायीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अटल टिकरिंग लैबोरेटरीज (एटीएल) श्रेणी में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पीयूष गोयल भी रहे मौजूद
यह पुरस्कार विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सम्मेलन में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय करंदीकर द्वारा एमिटी विद्यालय समूह के चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान तथा उत्तर प्रदेश के एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. अतुल चौहान को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. अमिता चौहान ने कहा कि यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति एमिटी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एमिटी के सभी विद्यालयों में छात्रों को अनुसंधान व नवाचार करने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें बौद्धिक संपदा के निर्माण सहित उसके व्यवसायीकरण के महत्व को भी बताया जाता है।
विज्ञापन
कई गतिविधियों का संचालन किया गया
मयूर विहार एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मीनू कंवर ने बताया कि छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणाओं को समझाने के लिए कई गतिविधियों का संचालन किया गया और व्यापक कार्य के साथ पुरस्कार की पांच श्रेणियों में से प्रत्येक में विजयी हुआ।
छात्रों द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रिय, राज्य और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं व ओलंपियाड, समस्या समाधान कार्यशाला, सम्मेलनों, वेबिनारों, प्रदर्शनियों और उत्पादन की डिजाइन और निर्माण में हिस्सा लिया गया।
इस अवसर पर एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. डब्ल्यू सेल्वामूर्ती, एमिटी चिल्ड्रन साइंस फाउंडेशन के प्रमुख ललित र्मित्तल, एमिटी आईपीआर सेल की निदेशक डॉ. स्मिता साहू और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के विज्ञान समन्वयक डॉ. एसके सिंघल उपस्थित रहे।
कमेंट
कमेंट X