12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 'अमर उजाला' लाया है खास वेबिनार कार्यक्रम, अभी करें रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन की वजह से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी इस दौरान कई तरह की उलझनों से गुजर रहे होंगे। करियर से लेकर परीक्षाओं के परिणाम और नए शैक्षणिक सत्र तक कई चिंताएं विद्यार्थियों को सता रही होंगी। ऐसे में 'अमर उजाला' लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के मन की इन उलझनों को कम करने के लिए खास वेबिनार कार्यक्रम ला रहा है। इसमें बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के मन में उमड़ने वाले सारे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। शिक्षा विशेषज्ञ विद्यार्थियों से बात कर, उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे। लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के मन में अपनी शिक्षा और करियर को लेकर जितने भी सवाल उठ रहे होंगे, उन सभी का जवाब तसल्ली से दिया जाएगा।
पांच शिक्षा विशेषज्ञों की टीम देगी विद्यार्थियों के सवालों का जवाब
'अमर उजाला' वेबिनार कार्यक्रम में पांच शिक्षा विशेषज्ञों की टीम विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देगी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी इन शिक्षा विशेषज्ञों से अपने करियर के बारे में खास टिप्स प्राप्त कर सकते हैं। ये शिक्षा विशेषज्ञ विद्यार्थियों को रिजल्ट कब आएगा, नया शैक्षणिक सत्र कब शुरू होगा और 12वीं के बाद किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए। इन सारे सवालों का जवाब देंगे।
रजिस्ट्रेशन के जरिए शिक्षा विशेषज्ञों से जुड़ पाएंगे विद्यार्थी
इस वेबिनार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। विद्यार्थी मिस्ड कॉल, क्यूआर कोर्ड स्कैन और अमर उजाला की वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मिस्ड कॉल के जरिए रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को 08039982032 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसी तरह, विद्यार्थी Udaan.amarujala.com के जरिए भी इस वेबिनार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कब होगा यह वेबिनार कार्यक्रम
विद्यार्थियों की तमाम परेशानियों का समाधान देने वाला यह वेबिनार कार्यक्रम 1,2 और 4 मई को होगा। विद्यार्थी दोपहर साढ़े तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक शिक्षा विशेषज्ञों से वेबिनार के जरिए सवाल पूछ सकेंगे। इस वेबिनार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर विनय पाठक और सीबीएसई की रिजनल ऑफिसर श्वेता अरोड़ा एक्सपर्ट पैनलिस्ट के तौर पर शामिल होंगी।
कमेंट
कमेंट X