फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Amar Ujala Olympiad: First Round Results Announced, Top Students to Compete Nationally

अमर उजाला ओलंपियाड: पहले चरण के नतीजे घोषित, मेधावी छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

Sat, 08 Mar 2025 08:24 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 08 Mar 2025 08:24 AM IST
सार

Amar Ujala Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के पहले चरण के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें 118+ जिलों के छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष 20% सफल हुए और अब वे दूसरे चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Olympiad: First Round Results Announced, Top Students to Compete Nationally
Amar Ujala National Olympiad - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Amar Ujala National Olympiad: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO) सीजन वन के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में शामिल शीर्ष 20 फीसदी छात्र इसमें सफल हुए हैं। सफल विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस आयोजन में 118 जिलों से अधिक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

विज्ञापन

नेशनल ओलंपियाड सीजन वन के पहले चरण में करीब 118 से अधिक जिलों से छात्रों ने विज्ञान, सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता, अंग्रेजी, गणित जैसे विषयों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा को परखा था। शीर्ष 20 फीसदी छात्र अब राष्ट्रीय स्तर के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। सफल छात्र एवं अभिभावक www.amarujalaolympiad.com पर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा और परिणाम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए contact@amarujalaolympiad.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का आकलन करने में मदद मिलेगी। साथ ही भविष्य की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होने में सहयोगी होगी। 

इस प्रतियोगिता को नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को बेहतर एक्सपोजर मिले और वह समय के साथ विकसित होती नई विधाओं में पारंगत हो सकें।

पुरस्कार एवं मान्यता

  • स्कूल स्तर- विशेष प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तर- मेडल
  • राष्ट्रीय स्तर- शील्ड और लैपटॉप

राज्य और राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को दूसरे चरण की परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा, और परीक्षा संपन्न होने के बाद उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। 76 वर्षों से अमर उजाला शिक्षा को सशक्त करने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में अब तक 8 राज्यों, 179 जिलों में 35,000 से अधिक स्कूल एवं कॉलेज अमर उजाला से जुड़े हैं। इस दौरान दो करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को अमर उजाला लाभान्वित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed