Allahabad University 2019 प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम Allahabad University (AU) की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जा चुके हैं।
आपको बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर B.Sc, B.Com, B.Sc (गृह विज्ञान), और B. A का स्कोरकार्ड जारी का दिया है। बीकॉम, बीएससी प्रवेश परीक्षा 27 मई, 2019 और बीए प्रवेश परीक्षा 28 मई, 2019 को आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काउंसिलिंग जून माह में आयोजित की जाएगी। कांउसिलिंग से पहले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे नीचे दिए गए नियमों का पालन कर अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
Allahabad University (AU) प्रवेश परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर प्रवेश परीक्षा 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी जैसे- लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
चरण 4: अब परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X